Featured
- Get link
- X
- Other Apps
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सातवें चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। इस दौरान 8 राज्यों की 57 लोकसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। बता दें कि 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित होंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर 1 जून को सातवें और अंतिम चरण का मतदान होना है। इस दौरान 8 राज्यों की 57 सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। सुबह के 7 बजे से शाम के 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके बाद 4 जून को वोटों की काउंटिंग की जाएगी और रिजल्ट सामने आएगा। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान के लिए पहुंच चुके हैं। बता दें कि 1 की जून की शाम तक पीएम मोदी वहीं मौजूद रहेंगे। इस बाबत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी के ध्यान में जाने को लेकर लगातार कटाक्ष किए जा रहे हैं।
अमित शाह ने किया ट्वीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में कोट्टई भैरवर मंदिर में प्रार्थना की। सभी की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।"
धर्मेंद्र प्रधान का बयान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने हमें 2014 में पूर्वोत्तर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश का दौरा करने के लिए कहा था...भारत में भाजपा एक मजबूत, संवेदनशील और एक जिम्मेदार नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने वाली पार्टी है..."
क्या बोले सर्वानंद सोनोवाल?
केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, "आखिरी चरण(मतदान) बाकी है, हमने जो लक्ष्य तय किया था उसे पूरा करने जा रहे हैं। उनके(प्रधानमंत्री) नेतृत्व में भारत अगले 5 साल में एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी पहचान बना पाएगा।"
गोड्डा में कैसा है चुनावी माहौल
राज्य में लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की तैयारियों पर झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा, "राजमहल, गोड्डा, दुमका में शाम 5 बजे प्रचार समाप्त हो गया है... कुल बूथों की संख्या 6258 हैं, इसमें 241 बूथों पर सभी पोलिंग पार्टियां महिलाएं हैं... गर्मी के मद्देनजर सभी बूथों पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं, सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त कर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है..."
पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्पेशल स्टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्शन
- Get link
- X
- Other Apps
Popular Posts
Unlock Unlimited Free Diamonds in Free Fire with These Top 3 Trusted Apps
- Get link
- X
- Other Apps



Comments
Post a Comment